देवरिया, जनवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फरवरी माह में में अलग-अलग तिथियों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संचालित है, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की पुत्रियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांत...