सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि चोपन के रेलवे मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 12 दिसंबर को होगा। इच्छुक व्यक्ति अपनी कन्या के विवाह के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रति जोड़ा एक लाख रुपये व्यय किये जाने का प्राविधान है। इसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एंव गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि 60 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जायेगी। जबकि कन्या को वैवाहिक उपहार सामग्री दिये जाने के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि व्यय होगी। इसके अलावा कार्यकम आयोजन में भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा व्यय किया जायेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.