खगडि़या, अगस्त 13 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हर माह 125 यूनिट बिजली फ्री किए जाने के बाद मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन महद्दीपुर दुर्गा मंदिर रंगमंच, बन्देहरा प्राईमरी स्कूल, पसराहा ग्राम कचहरी तथा भोरकाठ, कोलवारा संवाद स्थल पर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने भाग लिया। सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी के माध्यम से सीएम लाइव जुड़े थे। इस संवाद कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, उपभोक्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...