दरभंगा, जून 15 -- तारडीह। पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्य रामबहादुर सिंह को बिहार राज्य धार्मिक न्याय पर्षद का सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद चौधरी एवं संजय चौधरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पूर्व मंत्री संजय झा को साधुवाद दिया है। बधाई देने वालों में जदयू नेता अयोध्या प्रसाद सिंह, पिन्टू सिंह, त्रिवेन्द्र कुमार, मुकेश साफी, सुरेश सिंह, केदार सिंह, बैद्यनाथ सिंह आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...