चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना से जिले के 60 लाभार्थियों को चार माह के भीतर लाभ मिला है। इन लाभार्थियों के लिए सरकारी कोष से 86 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इससे इलाज में राहत मिलेगी। इनमें ज्यादातर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्य शामिल है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सरकारी या सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार के लिए सरकार की ओर से सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जनप्रतिनिधियों अथवा डीएम के माध्यम से किए जाने का प्राविधान है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि यह योजना केवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.