मोतिहारी, जनवरी 9 -- बंजरिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप , मनरेगा हाट और उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बंजरिया प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत में किया जाएगा । इसको लेकर बंजरिया सीओ रोहन रंजन सिंह ने गुरुवार को पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण को एनओसी दे दी है । मुखिया ने बताया कि सरकार की इस योजना का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत में कन्या विवाह मंडप के लिए चार कट्ठा जमीन , उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए तीन कट्ठा जमीन का चयन किया गया है। वहीं मनरेगा हाट के लिए गांव के सड़क के किनारे अतिक्रमित जमीन के लिए एन ओ सी ले लिया गया है । कन्या विवाह मंडप बनने में करीब 50 लाख रुपए का खर्च किया जाएगा । इसे बनने से पंचायत के पांच गांवों के करीब 23 हजार आबादीको सहूलियत मिलेगी। इससे गरीब परिवार के लोगों को शादी करने में ज्यादा बोझ नहीं उठा...