लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बाटेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शामिल होंगे। पात्रों की सूची तैयार कर उनके बैंक खाते में छात्रवृत्ति भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम तीन विभागों की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभागीय मंत्री अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.