सहारनपुर, जनवरी 12 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई. ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े शैक्षणिक कार्यों, विकास योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा पर संक्षिप्त चर्चा हुई। कुलपति प्रोफेसर विमला वाई. ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, नए पाठ्यक्रमों, शोध गतिविधियों और छात्रों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विश्वविद्यालय को शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार से सहयोग की अपेक्षा भी जताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.