बरेली, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करने में सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली भाजपा के जिला प्रतिनिधि वीरपाल सिंह ने शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक सुलतान बेग ने मुख्यमंत्री के साथ ही आस्था के प्रतीक महाकुम्भ पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वीरपाल सिंह का आरोप है कि पूर्व विधायक सुल्तान बेग की टिप्पणी सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। बेग के महाकुम्भ पर की गई टिप्पणी से एक वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे लोगों में आक्रोश है। पूर्व विधायक ने अपनी टिप्पणी से सरकार और प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया है। भाजपा प्रतिनिधि वीरपाल सिंह ने पूर्व विधायक की पोस्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। वीरपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.