मेरठ, फरवरी 21 -- मेरठ। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मेरठ के शताब्दीनगर स्थित हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री सीधे उस स्थल पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था और रविवार के कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव मेरठ साउथ होगा। -- तैयारियों पर पैनी नजर मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतना चाहता। मुख्यमंत्री योगी ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जनसभा स्थल की क्षमता और यातायात प्रबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.