लखनऊ, अक्टूबर 14 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को तबाह करने पर तुले हैं। प्रदेश में गोमती नदी समेत अन्य नदियों की दुर्दशा के लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है, विघटन पैदा करती है। भाजपा से सभी लोगों को सावधान रहना है। भाजपा बहुत बड़ी जातिवादी पार्टी है। अखिलेश ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों से प्रशासन की सांठ-गांठ है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा सब कुछ बर्बाद है। भाजपा सरकार में जातीय उत्पीड़न और भेदभाव चरम पर है। इस सरकार ने नदियों की सफाई के लिए कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार में गोमती नदी पर सबसे सुंदर रिवर फ्रंट बनाया। गोमती नदी की सफाई की व्यवस्था की गई, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.