गोंडा, मई 2 -- गोंडा, संवाददाता। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत उद्यम स्थापना के लिए विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख तक एवं सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है। उपायुक्त उद्योग बाबू राम ने बताया कि शासन ने एमवाईएसवाई योजना से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 18 से 40 साल तक के हाईस्कूल उत्तीर्ण अनिवार्य किया है। जिसके लिए संबधित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इसके साथ ही विभाग से स्वरोजगार के अवसर से जोड़ने के लिए रोजगार परक योजना एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना संचालित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.