बुलंदशहर, फरवरी 20 -- पंजाब नैशनल बैंक द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा कैंप का आयोजन भूर चौराहा के पास वोल्गा पैलेस में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी ने किया। इस दौरान बैंक से जुड़े सभी ग्राहकों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। एलडीएम धीरज कुमार झा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक कई दशकों से बैंकिंग क्षेत्र में सक्रिय है। बैंक किसानों को ऋण, केसीसी लोन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। एलडीएम ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान करीब 300 से अधिक ग्राहकों ने संपर्क किया और मंडल की विभिन्न शाखाओं द्वारा ग्राहकों को कुल 130 युवाओं को ऋण स्वीक्रत किया गया। उपस्थित ग्राहकों ने बैंक के प्रति अपने-अपने अनुभव और विचार साझा किए। उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह ने बताय...