चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले में युवा उद्यमियों को नई सूक्ष्म इकाईयां लगाने के लिए बढ़ावा दिया कराया जाएगा। इसके लिए नए वित्तीय वर्ष में जिले के 1700 युवा उद्यमियों को इकाई लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन युवा उद्यमियों को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। वहीं परियोजना लागत की 10 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन मनी सब्सिडी की भी सुविधा मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को लगातार रोजगार दिलाने को लेकर हर स्तर से प्रयासरत है। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से एक नई महात्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना शुरू की गई है। योजना में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति प्रदान करने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.