बाराबंकी, फरवरी 2 -- रामनगर। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक साल पहले शुरू हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का जमीनी स्तर पर युवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार की मंशा युवाओं को रोजगार परक बनाना है लेकिन बैंक स्तर पर सुस्ती इस योजना की रफ्तार को प्रभावित कर रही है। अभी हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया मरकामऊ शाखा की शिकायत हुई है। जहां फाइल को लटकाने का आरोप लगाया गया है। बताते हैं कि यहां एक साल में अब तक केवल तीन ही लोन किए गए हैं। क्षेत्र के युवाओं में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...