पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। स्कूलों में नवाचार के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का काम किया जा रहा है। जनपद के मरौरी विकास खंड के गांव कुथिया रते में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल निर्माण शुरू कराने के लिए 50 प्रतिशत धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। आने वाले समय में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जनपद के मरौरी विकास खंड के गांव कुथिया रते में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल स्वीकृत किया गया था। इसके बाद स्कूल निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया गया। स्कूल में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। बच्चों को आधुनिक सुविधाओं जैसे स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी,...