लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- प्रदेश सरकार ने बजट में यूपी के 57 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति देते हुए बजट की व्यवस्था की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति भी मिली है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्वीकृति के साथ ही शासन ने कार्यदायी संस्था भी नामित है। बेहजम ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पैला को मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इस स्कूल को उच्चीकृत करके यहां इंटर तक की कक्षाएं चलेंगी। 1500 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले इस स्कूल में 30 कमरे बनाए जाएंगे। स्कूल को पूरी तरह से मॉडल स्कूल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। स्कूल परिसर में खेल मैदान भी होगा। स्कूल में डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास चलाए जाएंगे। इसके अलावा फूलबेहड़ ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल ओदरहना को मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.