बहराइच, जनवरी 10 -- तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बन रहा है। यह महसी तहसील क्षेत्र का इकलौता मॉडल विद्यालय होगा, जहां प्री माइमरी से से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। इसके बनने से आस-पास गांव के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। महसी इलाके के छात्र-छात्राओं को अब मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने का मौका मिलेगा। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 28 अक्टूबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि प्री प्राइमरी से 12 वीं तक के छात्रों को लाभ मिलेगा। ये जनपद में पहला मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय होगा। मल्टी स्टोरी इस विद्यालय में बच्चों के लिए खेल का मैदान, भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान के साथ ही एआई लैब भी बनाई जाए...