बोकारो, दिसम्बर 15 -- कसमार। कसमार प्रखंड के खैराचातर, टांगटोना और बगदा गांव के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफल हुए पांच विद्यार्थियों को 48-48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि के पीछे खैराचातर निवासी शिक्षक अब्दुल कादिर जिलानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने नियमित अध्ययन और सुनियोजित ढंग से परीक्षा की तैयारी की। सफल विद्यार्थियों में मध्य विद्यालय टांगटोना के सूरज कुमार महतो (पिता रूपलाल महतो), अमर कुमार (पिता रघु महतो) और कुणाल कुमार महतो (पिता सुदीप कुमार महतो), मध्य विद्यालय बगदा की लखी कुमारी (पिता आनंद प्रसाद महतो) तथा मध्य विद्यालय खैराचातर के इशान कुमार शर्मा (पिता निवारण हजाम) शामिल हैं।...