पिथौरागढ़, दिसम्बर 8 -- ‎पिथौरागढ़। बेरीनाग के राउप्रावि जाड़ापानी की छात्रा हर्षिता मियान का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। सोमवार को प्रधानाध्यापक दीपचंद्र पाठक ने बताया कि छात्रा वर्तमान में कक्षा छह में अध्ययनरत है। बताया बीते दिनों जारी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति में 5402 विद्यार्थियों का चयन हुआ। जिसमें जाड़ापानी से हर्षिता का चयन हुआ है। छात्रा के चयन पर शिक्षक राजेंद्र जोशी, विज्ञान शिक्षक किशोर कुमार जोशी, विद्यालय प्रबंधन समिति ने शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...