दरभंगा, सितम्बर 12 -- बेनीपुर। भाजपा की बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निभा देवी ने गुरुवार को बेनीपुर प्रखंड के महिनाम गांव में महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रारंभिक आर्थिक सहायता और आगे चलकर दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जीविका के माध्यम से किया जा रहा है। निभा देवी ने कहा कि इस पहल से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मौके पर उन्होंने महिलाओं से एनडीए सरकार को पुनः मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.