मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को संग्रहालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम निखिल धनराज ने की। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे जिले की लगभग 200 जीविका दीदियों ने देखा और सुना। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्यभर की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री महिला रोजगार यो...