किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। संवाददाता महिलाओं के आत्मनिर्भर और सशक्त होने से पूरा परिवार मजबूत होता है। घर में खुशहाली आती है। इस दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना किशनगंज जिला की जीविका दीदियों के आर्थिक स्वावलंबन का आधार बन रहा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य के बैंक खाते में दस हजार रुपये की राशि अंतरण की गई है। इस राशि से वे किराना, मनिहारा, सब्जी, कपड़ा सिलाई, चाय - नाश्ता जैसे सूक्ष्म उद्यम, पशुपालन इत्यादि स्वरोजगार का साधन विकसित कर रही हैं। अपनी रुचि अनुसार महिलाएं स्वरोजगार के साधन विकसित कर रही हैं। जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि किशनगंज जिला में इस योजना के तहत लगभग तीन लाख चार हजार से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि भेजी गई है। किशनगंज की जीविका दीदियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.