अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों को मिली 10 हजार की राशि उनके लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत मिली राशि ने कई परिवारों को जीने का एक सहारा और मकसद दे दिया है। इससे कई परिवारों में खुशियां आई हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है अररिया जिले के सिकटी प्रखंड के बोकन्तरी की रहने वाली जूली देवी के साथ। जूली आज लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अन्तर्गत मिली 10 हजार की राशि से इन्होंने नाश्ते की दुकान की शुरुआत की। वो हर दिन चैक पर शाम के समय पकौड़ी, आलू चप,भूंजा और चाय की रेहड़ी लगाती हैं। उस से होने वाली आमदनी से वो परिवार चला रही हैं। इस काम में उनके पति ललित कुमार गोस्वामी भी इनकी पूरी मदद करते हैं। जिसके कारण इन्हें अपना व्यवसाय चलाने में काफी मदद होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.