सीवान, सितम्बर 11 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के कोथुआ सारंगपुर पंचायत के कोथुआ गांव में उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन व अभुई ग्राम के महेश जीविका महिला ग्राम संगठन में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में वीडियो फिल्म के माध्यम से सरकार की विभिन्न प्रकार की योजना की जानकारी दी गई। वीडियो के माध्यम से बताया गया की किस प्रकार योजनाएं धरातल पर ग्रामीण विकास कार्य में सहयोग करती है। जिसमें नारी सशक्तिकरण में जीविका की भागीदारी महत्वपूर्ण है। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम ने संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत कर राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.