पटना, अगस्त 29 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हमेशा से यह प्रतिबद्धता रही है कि बिहार की प्रत्येक महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बने। बीते 20 वर्षों का कार्यकाल महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल है। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नीतीश सरकार की यह योजना महिलाओं के सपनों को साकार करने में एक सशक्त कदम साबित होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बिहार की मातृशक्ति अपने जीवन में सफलता, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। प्रदेश की महिलाएं राज्य के विकास में निर्णायक भूमिका निभाकर विकसित बिहार के सपनों को साकार करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.