विनोद ओझा, फरवरी 14 -- झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत कुल 3,05,892 लाभुक ऐसी हैं, जिनके बैंक अकाउंट का आधार सीडिंग नहीं होने, नाम मिसमैच, गलत नाम और वेरिफिकेशन पेंडिंग होने के कारण सम्मान राशि नहीं मिल पा रही है। बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ऐसे मंईया के डेटा सुधार/वेरिफिकेशन की जांच कर रहा है। योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने और भुगतान सुधार के बाद इन्हें 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के नए सचिव उमा शंकर सिंह ने शुक्रवार को मंईया सम्मान योजना की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना पोर्टल में कुल 7,72,446 आवेदन लंबित होने की बात सामने आई। इसमें सबसे अधिक आवेदन रांची, धनबाद और पलामू ज...