आदित्यपुर, मई 6 -- गम्हरिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 185 महिला लाभुकों को अयोग्य घोषित किया गया है। इस योजना का लाभ लेने वाली अयोग्य लाभुकों से राशि रिकवरी की जाएगी। जांच में नियम के विपरीत लाभ लेने वाली गम्हरिया प्रखंड की 185 महिलाओं का नाम सामने आने पर उसे अयोग्य घोषित किया गया है। यह जानकारी बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समेत वैसी महिलाएं हैं, जो इसके मानक पर खरा नहीं उतर रहीं हैं। द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले चुकीं महिलाओं से प्राप्त राशि रिकवरी की जाएगी। उन्होंने सरकारी लाभ लेने वाली अयोग्य महिलाओं से राशि जमा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.