इटावा औरैया, फरवरी 19 -- इटावा। संवाददाता एक मार्च 2020 से लेकर अब तक पिता की मृत्यु होने की दशा में एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत ढाई हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही किसी भी समय अनाथ हुए बच्चों को स्पॉन्सरशिप के अंतर्गत चार हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद की जा रही है। यह जानकारी कैंप लगाकर लोगों को दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि ऐसे पात्र सभी बच्चों को शीघ्र सूचीबद्ध करें तथा संपूर्ण विवरण उन्हें प्रेषित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी बच्चे के पिता कैंसर एड्स कुष्ठ जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं व आय अर्जन करने में असमर्थ हैं तब भी ढाई हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक कीर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.