संभल, फरवरी 20 -- जनपद में लीगल मेट्रोलॉजी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर काशी में संचालित एक अवैध धर्म कांटे को सीज कर दिया। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि धर्म कांटा बिना आवश्यक दस्तावेजों और वैध सत्यापन के संचालित किया जा रहा था। अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर ही उसे सीज कर दिया। बताया गया कि इससे पूर्व 6 जनवरी को भी विभागीय टीम ने इसी धर्म कांटे पर छापा मारा था और संचालक को आवश्यक निर्देश दिए थे। आरोप है कि निर्देशों की अनदेखी करते हुए दोबारा संचालन शुरू कर दिया गया, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस और माप-तौल प्रमाणन के किसी भी धर्म कांटे का संचालन कानूनी अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.