हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। पॉलीशीट तुलसी नगर वार्ड 5 में पालतू कुत्तों की ओर से फैलाई जा रही गंदगी की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। पूर्व सभासद मुन्ना पोखरिया ने कुत्ते पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि बाहर घुमाने के दौरान कुत्ते गलियों और घरों के सामने गंदगी कर रहे हैं। इसकी शिकायत नगर निगम में दर्ज करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। अब समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल में मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...