जामताड़ा, नवम्बर 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 एवं जोड़ा बैल वितरण योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण, लाभुकों के चयन तथा विभिन्न डेयरी इकाइयों के लाभुकों के चयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री पशुधन विकास अंतर्गत बकरा, सुकर विकास, बैकयार्ड एवं बॉयलर कुक्कुट पालन आदि योजनांतर्गत कुल लक्ष्य 873 के विरुद्ध प्राप्त 2478 आवेदनों में से शत प्रतिशत लक्ष्य को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके अलावा गव्य विकास योजनांतर्गत दुधारू गाय, बर्मी कंपोस्ट, डीप बोरिंग, चैफ कटर मशीन एवं मिलकिंग मशीन योजना अंतर्गत कुल 666 लाभुकों को अनुमोदित किया गया। वहीं जोड़ा बैल योजना के अंतर्गत 26 लाभकों की सूची को सर्वसम्मति स...