खगडि़या, फरवरी 24 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मुंगेर भीम बांध, खड़गपुर झील, मुंगेर किला आदि परिभ्रमण के लिए सोमवार को बीडीओ राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी ठाठा, मानसी के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस ने बताया कि छात्रप्त छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के अलावा दार्शनिक स्थानों का सजीव दर्शन भी जरूरी है। इस मौके पर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, शिक्षक संजय कुमार, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार धीरज कुमार, शिक्षिका शिंपी सिन्हा, अल्पना कुमारी, पूनम गोंड आदि मौजूद थे। अलौली प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर रूपेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित सोमवार को निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई सम्पन्न नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार को कई लोगों ने द...