चंदौली, अगस्त 19 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां ब्लाक के सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव के विकास के लिए के प्रधान आशुतोष सिंह को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार अवार्ड मिला है। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को पुरस्कार देकर प्रधान को सम्मानित किया। इसके पहले भी गांव के विकास को गति देने के लिए प्रधान को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। सेवड़ी हुदहुदीपुर के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को इसके पहले 14 अवार्ड राष्ट्रपति पुरस्कार, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन राशि, डॉ. राममनोहर लोहिया पुरस्कार, महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके अलावा जलजीवन मिशन पुरस्कार,आईएसओ सर्टिफिकेट अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, भारत सरकार नीति आयोग द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.