गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को होली के त्योहार के पूर्व जनपद के 1610 किसानों को 30.99 करोड़ रुपये की सौगात दी। किसानों और उनके परिजनों के खाते में धनराशि भेजे जाने का सिलिसला शनिवार से शुरू हो गया। विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता राशि वितरण का सजीव प्रसारण लाभार्थी किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने देखा। गोरखपुर जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 534 लाभार्थियों को 25.41 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत एवं वितरण शुरू हुआ। वहीं, आपदा प्रबंधन योजना (राजस्व विभाग) के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कृषकों को राहत सहायता प्रदान की गई है। जनपद की विभिन्न तहसीलों में 1051 लाभार्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.