पटना, अगस्त 14 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के तमाम शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि पेश की। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है। हम सबको इससे प्रेरणा लेकर नफरत के विरुद्ध इंसाफ, सच्चाई, भलाई और हक के परचम को बुलंद रखने का संकल्प लेना चाहिये। यही हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के तमाम शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने चेहल्लुम को आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सद्भाव, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की प्रदेश एवं देशवासियों से अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.