पटना, मार्च 19 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुनीता विलियम्स समेत क्रू-9 के सदस्यों की अंतरिक्ष से धरती पर सकुशल वापसी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष में इतने लंबे समय तक रहने के बाद इन सबों की धरती पर सकुशल वापसी एक सुखद समाचार है। यह पूरी यात्रा उनके धैर्य और दृढ़ता की जीत को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनीता विलियम्स का यह अंतरिक्ष मिशन मानव कल्याण के विभिन्न आयामों में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा है कि धरती पर वापसी की इस पूरी सफलता के लिए नासा, स्पेसएक्स तथा एस्ट्रोनॉट्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.