हाजीपुर, जनवरी 4 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज एबीएस कॉलेज में रविवार को अवध बिहारी सिंह उर्फ राव साहब की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुएशिक्षामंत्री सुनील कुमार ने कहा कि आज बहुत सारे कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, लेकिन वर्ष 1970/80 के दशक में इस तरह की संस्था स्थापित करना आसान काम नहीं था। संसाधन कम थे लेकिन पहुंच ऊंची थी। इसी वजह से स्व. किशोरी सिन्हा और सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने इस महाविद्यालय की स्थापना की। जिसमें इतने संख्या में छात्र छात्राएँ पढ़ रहे है। इसलिए मैं उनके चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। इससे पहले बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेशचंद्र राय, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पू...