पटना, फरवरी 12 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बरात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शब-ए-बरात का त्योहार पवित्र है। मौके पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। शब-ए-बरात की रात मांगी गयी दुआएं खुदा कबूल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुबारक रात पर हम सब खुदा से दुआ करें कि हम सबके बीच प्रेम, सद्भाव बढ़े और हम सभी के सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की ऊंचाई पर बढ़ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.