पटना, फरवरी 22 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। रविवार को अणे मार्ग के 'संकल्प सभागार' में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अंडर-19 विश्व कप-2026 की जीत में बिहार निवासी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.