पटना, सितम्बर 8 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार एवं द टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि संकर्षण ठाकुर का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। संकर्षण ठाकुर पत्रकारिता जगत के एक जाने-माने नाम थे। उन्होंने बिहार की राजनीति से संबंधित पुस्तकें लिखीं हैं जिनमें अकेला आदमी और द ब्रदर्स बिहारी प्रमुख हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.