नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन से रामभक्तों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना किया। दिल्ली से अयोध्या की ओर प्रस्थान करने वाली इस यात्रा में लगभग 40 रामभक्त शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा भक्ति, श्रद्धा और सनातन मूल्यों से ओतप्रोत है। प्रभु श्रीराम की दर्शन यात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक परंपरा को और सुदृढ़ करती है। सभी रामभक्तों को वाल्मीकि चौधरी सरपंच समिति की ओर से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर है, बल्कि भारतीय संस्कृति, एकता और सनातन परंपराओं से जुड़ने का भी सशक्त माध्यम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...