नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन से रामभक्तों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना किया। दिल्ली से अयोध्या की ओर प्रस्थान करने वाली इस यात्रा में लगभग 40 रामभक्त शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा भक्ति, श्रद्धा और सनातन मूल्यों से ओतप्रोत है। प्रभु श्रीराम की दर्शन यात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करती है। इन सभी रामभक्तों को वाल्मीकि चौधरी सरपंच समिति की ओर से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रद्धालु अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें नव वर्ष के पहले ही महीने में प्रभु श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करना,...