रामपुर, दिसम्बर 10 -- रामपुर रजा पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने बताया कि पुस्तकालय को मुख्यमंत्री का प्रेरणादायी संदेश प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संदेश में कहा है कि यह उनके लिए हर्ष और आनंद का विषय है कि रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा मेघवर्ण आर्ट गैलरी के संयुक्त तत्वावधान में मनुष्यता के पथ प्रदर्शक राम विषय पर कला प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्रेरणा पर आधारित यह अद्भुत कला-प्रदर्शनी भक्ति, संस्कृति और भारतीय जीवन दर्शन के उज्ज्वल स्वरूप को एक साथ प्रस्तुत करने वाली है। प्रभु श्रीराम का चरित्र सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा और आदर्श शासन का अतुलनीय प्रतीक है। उनकी जीवन-यात्रा भारतीय संस्कृति की वह अमर धारा है ज...