देहरादून, अक्टूबर 10 -- उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने पर उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को यह मदद राज्य के सरकारी, अर्द्धसरकारी और उपनल कर्मचारियों के लिए शुरू किए कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली सुविधाओं के तहत दिए गए। उपनल कर्मचारियों को यह सुविधा पीएनबी के माध्यम से मिल रही है। सचिवालय में मृतक आश्रितों को चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोई भी सहायता राशि मानव की कमी को पूर्ण नहीं कर सकती है, लेकिन कठिन समय में उनके परिवारजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने में मदद करती है। सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण के साथ ही कठिन परिस्थितियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.