लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हजरतगंज जीपीओ पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, जया देवी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी गांधी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी तथा देश की आजादी से से जुड़े तराने भी गाए। मुख्यमंत्री ने गांधी प्रतिमा के समक्ष कुछ देर बैठकर पाठ किया और बच्चों के तरानों को सुना। इस मौके पर राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, अभिषेक खरे, सीता नेगी, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.