रांची, फरवरी 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो बम बम भोले...हर हर महादेव...के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूज-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे। महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़ मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस वर्ष भी यहां हजारों-हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.