पटना, अगस्त 25 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के समीप राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद ने भी स्व. मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.