पटना, जनवरी 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2026 एवं कैलेंडर 2026 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। इसके जरिए यह बताने की कोशिश की गयी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में निवेश, उद्योग और कृषि तथा सहकारिता ने विकास का नया त्रिकोण बनाया है। नये साल के कैलेंडर में विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लक्ष्यों के साथ राज्य में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को समावेशित किया गया है। इसके तहत विभिन्न विषयों को अलग-अलग पन्नों पर स्थान दिया गया है। इसके अनुसार सात निश्चय तीन विकसित बिहार का आधार है, जो हर नागरिक के जीवन में अवसर, सुविधा और सम्मान जोड़ता है। इसमें बताया गया है कि प्रतिव्यक्ति दुगुना रोजगार, दोगुनी आय, समृद्ध उद्...