फरीदाबाद, फरवरी 11 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के कार्यों की समीक्षा की। जिला पलवल से उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा से संबंधित कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला पलवल में दिशा की बैठक केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित होती है और इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाती है। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी अधिकारी विकास कार्यों में किसी प्रकार की ला...